{"_id":"6065d50b8ebc3ec39e72ae63","slug":"baragaddi-people-protest-at-collector-office-utter-kashi-news-drn375270699","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ागड्डी क्षेत्रवासियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ागड्डी क्षेत्रवासियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
नानाजी देशमुख राष्ट्र गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए चयनित नौगांव की दियाड़ी ग्राम सभा की प्रधा?
- फोटो : UTTER KASHI
विकासखंड की ग्राम पंचायत दियाड़ी का वर्ष 2021 नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चयन होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। आगामी 24 अप्रैल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के हाथों प्रधान एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत को दस लाख की नकद धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
वर्ष 2019 में दियाड़ी ग्राम पंचायत में सुषमा वर्मा को निर्विरोध प्रधान चुना गया था। जुलाई 2020 में उन्होंने नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। पुरस्कार के लिए उत्तराखंड से डेढ़ सौ ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। पंचायतीराज निदेशालय ने वर्ष 2020 में सर्वे कर विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी थी। साथ ही केंद्र सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने भी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर पुरस्कार के लिए दियाड़ी ग्राम पंचायत का चयन किया गया।
चयन के ये रहे मानक
- 45 परिवारों वाली ग्राम पंचायत में सभी परिवारों के पास अपने शौचालय
- गांव में एक भी बच्चा कुपोषण का शिकार नहीं
- गांव के अधिकांश परिवार परंपरागत तरीके से मधुमक्खी पालन करते हैं
- ग्राम पंचायत की नियमित बैठकों के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाता है।
- ग्राम पंचायत के सभी दस्तावेज ऑनलाइन हैं।
मुझे आज ही अपनी ग्राम पंचायत का चयन नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार के लिए होने की जानकारी मिली है। आज मेरा वह सपना पूरा हो गया है, जिसके लिए ग्रामीणों ने मुझे निर्विरोध प्रधान चुना था।
विज्ञापन
सुषमा वर्मा, ग्राम प्रधान दियाड़ी नौगांव।
इस पुरस्कार में ग्राम पंचायत को दस लाख की नकद धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र मिलेगा। आगामी 24 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया जाएगा।
राजवीर बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दियाड़ी नौगांव।