{"_id":"6383bc4b03615928f0298f76","slug":"bangladeshi-national-arrested-from-sankri-utter-kashi-news-drn4293885119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सांकरी में मिला संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, ढाई घंटे पूछताछ में बस एक ही बात कहता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सांकरी में मिला संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, ढाई घंटे पूछताछ में बस एक ही बात कहता रहा
Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 03:54 PM IST
सार
संदिग्ध युवक से इंटेलिजेंस की भाषाई एक्सपर्ट टीम ने घंटे तक पूछताछ की लेकिन युवक कुछ भी बताने को तैयार नही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पासपोर्ट व वीजा न होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने बिना वीजा और बिना पासपोर्ट के कैसे सांकरी तक प्रवेश किया।
विज्ञापन
संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरी ब्लाक के सांकरी से पुलिस ने रविवार को एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को सांकरी के लोगों ने मोरी पुलिस को सूचना दी कि यहां एक युवक घूम रहा है, जिसकी भाषा समझ में नहीं आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सांकरी पहुंची और उसे गिरफ्तार कर मोरी ले आई।
विज्ञापन
संदिग्ध बांग्लादेशी युवक के पास वीजा व पासपोर्ट नहीं था। संदिग्ध कब और कैसे सांकरी तक पहुंचा, इसे लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत ने बताया कि युवक की तलाशी लेने पर उसके पास न तो कोई पासपोर्ट मिला और न वीजा। उसकी जेब में एक पहचान पत्र मिला है, जिससे उसकी पहचान मोहम्मद तारिक पुत्र रिझाउल (21) निवासी कोशेर ढाका बांग्लादेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि पासपोर्ट व वीजा न होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बांग्लादेशी नागरिक ने बिना वीजा और बिना पासपोर्ट के कैसे सांकरी तक प्रवेश किया। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित युवक के साथ भाषा को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। युवक के पूछताछ के लिए भाषायी विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun News: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर CISF ने विदेशी नागरिक से बरामद किया सेटेलाइट फोन, मुकदमा दर्ज
संदिग्ध युवक से इंटेलिजेंस की भाषाई एक्सपर्ट टीम ने घंटे तक पूछताछ की लेकिन युवक कुछ भी बताने को तैयार नही है। वह सिर्फ बांग्लादेश में अपने घर का पता ही बता पा रहा है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश कर दिया है। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है।