{"_id":"67cda2bd6492c11ae80ae0fd","slug":"badethi-banchaura-bhadrigad-motor-road-is-inviting-accidents-uttarkashi-news-c-54-uki1003-111434-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड मोटर मार्ग दे रहा हादसों को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड मोटर मार्ग दे रहा हादसों को न्योता
Sun, 09 Mar 2025 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 09 Mar 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। बड़ेथी-बनचौरा भद्रीगाड़ मोटर के कैंथोगी खाल में कचडू देवता मंदिर के आगे गदेरे के स्कपर के पास सड़क खस्ताहाल बनी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क सुधार की मांग की।
स्थानीय निवासी कुशपेंद्र महर, केदार सिंह रावत, मदन लाल और शूरवीर लाल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर बताया कि बड़ेथी-बनचौरा-भद्रीगाड़ मोटर मार्ग के 18 किमी पर स्थित कैंथोगी खाल में सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कहा कि लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को कई बार दूरभाष के माध्यम से सड़क की स्थिति में सुधार की सूचना दी, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। विभाग की लापरवाही से स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद