फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Asha workers protest in utterkashi

ढोल-दमाऊं के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला

Fri, 30 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protest in utterkashi
बड़कोट में तहसील प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपती आशा कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
कोविड सर्वे के बदले एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने से गुस्साई आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गई हैं। उन्होंने प्रोत्साहन राशि के बदले मासिक मानदेय देने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आजाद मैदान में प्रदर्शन किया। उधर, बड़कोट तहसील मुख्यालय में ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता यूनियन उत्तरकाशी के आह्वान पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता आजाद मैदान के रामलीला मंच पर एकजुट हुईं। यहां उन्होंने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर धरना दिया। यूनियन की जिलाध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में आशाओं ने जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई। सरकार ने सर्वे के बदले एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया था लेकिन अब तक उन्हें यह राशि नहीं मिल पाई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में रेखा नौटियाल, रीना, बीना गुसाईं, रेशमा, अमृती रावत, अनिता नेगी, रंजीता डोगरा, उषा पैन्यूली, शर्मिला, भागेश्वरी, सूरमा पोखरियाल, चंद्रकला, कृष्णा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed