फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Another case filed in motorway dispute

मोटरमार्ग विवाद में एक और मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Another case filed in motorway dispute
रस्टाडी-कंडाऊं मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विवाद दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजस्व पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर राजस्व चौकी नौगांव में सुमन राणा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुमन राणा ने रस्टाडी कंडाऊं के 13 लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। इसपर राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को कंडाऊं गांव की अमरा देवी ने भी राजस्व पुलिस को तहरीर देकर सुमन राणा पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल और मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। अमरा देवी का आरोप है कि जिस जगह पर रोड काटी जा रही थी वह कुछ ही दूरी पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। सुमन राणा ने जब जेसीबी ऑपरेटर के साथ झगड़ना शुरू किया तो उसने गांव की महिलाओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बीच-बचाव की कोशिश की। इसपर सुमन राणा ने उल्टा उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। विवाद के कारण रस्टाडी कंडाऊं मोटर मार्ग का निर्माण कार्य एक वर्ष से ठप है। एक जुलाई को जब ठेकेदार ने विवादित जगह को छोड़कर जेसीबी से आगे की सड़क काटनी शुरू की तो सुमन राणा ने अपने बगीचे की भूमि से जेसीबी आगे ले जाने पर एतराज जताया। ग्रामीणों और उसके बीच हुए विवाद के बाद मामला राजस्व चौकी तक पहुंचा। राजस्व पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। राजस्व निरीक्षक नौगांव बृजमोहन आर्य और राजस्व उप निरीक्षक राजेश रावत ने बताया कि अनुसूचित जाति की महिला अमरा देवी की तहरीर पर सुमन राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed