फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Ankit and Prerna first in hundred meters race

सौ मीटर दौड़ में अंकित और प्रेरणा प्रथम

Sun, 14 Nov 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ankit and Prerna first in hundred meters race
पांच दिवसीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-14 आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। रविवार को दौड़, वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद व ऊंची कूद में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में आयोजित 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ के अंकित प्रथम, नौगांव ब्लॉक के आकाश द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में पुरोला ब्लॉक की प्रेरणा पहले, नौगांव ब्लॉक की कोमल द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ के अंकित पहले, नौगांव ब्लॉक के अमन रावत दूसरे स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में चिन्यालीसौड़ की अमिता शाह को पहला, भटवाड़ी ब्लॉक की भूमिका को दूूसरा स्थान मिला। 800 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक के समीर प्रथम, चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के तुषार द्वितीय रहे जबकि बालिका वर्ग में नौगांव ब्लॉक की सपना को पहला, वार्ड डुंडा ब्लॉक की गीता को दूसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के पंकज प्रथम, नौगांव ब्लॉक के अमीर द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में चिन्यालीसौड़ अमीषा प्रथम, भटवाड़ी की अंजली द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

वालीबॉल के बालक वर्ग में ढूंढा ब्लॉक प्रथम, नौगांव ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में नौगांव प्रथम, मोरी ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहे। खो-खो में भटवाड़ी ब्लॉक प्रथम, मोरी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में नौगांव प्रथम, मोरी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद के बालक वर्ग में भटवारी ब्लॉक के आयुष प्रथम, चिन्यालीसौड़ के जय मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में मोरी ब्लॉक की अर्चना प्रथम, नौगांव ब्लॉक की नितिका द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी के बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक प्रथम, डुंडा ब्लॉक द्वितीय रहे जबकि बालिका वर्ग में मोरी ब्लॉक प्रथम, डुंडा ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, मनेंद्र सिंह राणा, प्रकाश भंडारी, लोकेंद्र सिंह नेगी, निर्णायक मंडल में अमीर चंद रमोला, राजाराम भट्ट, अजय नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed