फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anganwadi workers will fight through the cross

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगे आरपार की लड़ाई

Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will fight through the cross
लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार ने कठोर रुख अपना लिया है, जिसके तहत जिला प्रशासन को आंदोलनरत कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सरकार के इस कदम को तानाशाही और अधिकारों का हनन बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी घोषित करने, प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय देने, मिनी केंद्रों का उच्चीकरण करने, ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश देने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन कर रही कार्यकर्ताओं ने इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। साथ ही सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में विजयलक्ष्मी, सरीता पंवार, हेमा, लखणी देवी, संपत्ति देवी, सुनीता भट्ट, कुसुुम नेगी, सुच्ची राणा, मुक्ता रावत, कुसुम महर, सोनू आर्य, भागीरथी राणा, बिंद्रा राणा, रामेश्वरी देवी, उर्मिला, परवीन बेग, संगीता सेमवाल, मधु आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed