{"_id":"6926f082f10c29fd8c0c2408","slug":"anganwadi-workers-protest-continues-for-the-13th-day-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116240-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 13वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन 13वें दिन भी जारी
Wed, 26 Nov 2025 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Nov 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। काम के अनुपात में वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा सहित चार सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहा है जिससे उन्हें अब आंदोलन को उग्र रूप देना पड़ेगा।
तहसील परिसर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि पोषण अभियान, टीकाकरण, बच्चों की देखभाल, राष्ट्रीय सर्वेक्षण, मतदाता पंजीकरण, बीएलओ, जनगणना, पशु गणना जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य करती है। इतना भार होने के बाद भी न सुरक्षा दी जा रही है और न ही मानदेय बढ़ाया जा रहा है।
सरकार को हमारी भूमिका और मेहनत का सम्मान करना चाहिए। जल्द उनके धरने पर कोई शासन-प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचता है तो वह आंदोलन काे और उग्र करेंगे। इस मौके पर दीपिका, निर्मला, निशा, विनीता, राजेंद्री, सुषमा, प्रमिला, सतेश्वरी, सीमा नौटियाल, अस्मिता विनीता, विमला, रीना, देवु देवी, पूर्णी आदि मौजूद रही। संवाद