{"_id":"6a5b725442df7a257c0fb001","slug":"an-expert-technical-committee-inspected-the-channelization-works-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121167-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: चैनलाइजेशन कार्यों का विशेषज्ञ तकनीकी समिति ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: चैनलाइजेशन कार्यों का विशेषज्ञ तकनीकी समिति ने किया निरीक्षण
Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
आपदा प्रभावित क्षेत्र हर्षिल व धराली में चल रहा है नदियों का चैनलाइजेशन
उत्तरकाशी। प्रशासन की ओर से गठित विशेषज्ञ तकनीकी समिति ने शनिवार को आपदाग्रस्त हर्षिल और धराली क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। समिति ने नदियों के चैनेलाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, जल निकासी और सुरक्षा इंतजामों की जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी काम तय मानकों के अनुसार समय पर पूरा करने को कहा गया।
इससे पहले बीते शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के नेतृत्व में टीम ने स्यानाचट्ट्टी के गड़गड़ गाड़ पर चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों का विशेषज्ञ तकनीकी समिति ने निरीक्षण किया। समिति ने विशेष रूप से चैनलाइजेशन कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने, नदी के प्राकृतिक प्रवाह में अनावश्यक अवरोध न आने देने और तट सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
समिति की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानसून की संवेदनशीलता को देखते हुए जहां आवश्यकता हो, वहां तकनीकी सुधार तत्काल किए जाएं और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। वहीं, शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तकनीकी समिति ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में हर्षिल और धराली क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद समिति अपने तकनीकी आकलन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी जिसमें आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय शामिल होंगे। जिला प्रशासन का कहना है कि मानसून अवधि के दौरान संवेदनशील स्थलों की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस मौके पर एडीएम मुक्ता मिश्र, नायब तहसीलदार जोशियाड़ा मौजूद रहे।