फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Air Force exercises landing and flight of multi purpose aircraft AN-32

वायु सेना ने मल्टी परपज विमान एएन-32 की लैंडिंग और उड़ान का किया अभ्यास

Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Air Force exercises landing and flight of multi purpose aircraft AN-32
बुधवार को सीमांत उत्तकाशी जनपद की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वायु सेना ने एएन-31 मल्टीपरपज विमान ? - फोटो : UTTER KASHI
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। भारतीय वायु सेना ने बुधवार को सीमा की निकटवर्ती हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ पर अपने मल्टी परपज विमान एएन-32 की लैंडिंग और उड़ान का अभ्यास किया। इस दौरान वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई अड्डे की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभ्यास शुरू होने से पहले बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वायु सेना के आगरा एयर बेस से विंग कमांडर दीपिका मिश्रा कम्युनिकेशन टीम के साथ हेलीकॉप्टर से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम ने बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके करीब आधा घंटे बाद वायु सेना के पायलट एएन-32 मल्टीपरपज विमान के साथ यहां पहुंचे। हवाई पट्टी पर उन्होंने दो तीन बार विमान की लैंडिंग और टेकऑफ का ट्रायल किया। इस बीच सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्थानीय प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चीन सीमा के नजदीक स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिक उड्डयन विभाग के साथ ही भारतीय सेना के अधिकारी भी इस हवाई अड्डे का लगातार निरीक्षण करते रहते हैं। अभ्यास के दौरान थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, इंजीनियर घनश्याम सिंह, डॉ. विनोद कुकरेती, विक्रम नेगी, बिशन पंवार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed