फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Adjustment of 12 teachers from less number of schools to other schools

कम संख्या वाले विद्यालयों से 12 शिक्षकों का दूसरे विद्यालयों में समायोजन

Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Adjustment of 12 teachers from less number of schools to other schools
जनपद में कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों से सरप्लस शिक्षकों को जनपद के ही अन्यत्र विद्यालयों में समायोजित किया गया है। इन शिक्षकों को 12 जुलाई तक नए कार्यस्थलों पर तैनाती लेनी है। इस संबंध में मंडलीय अपर निदेशक गढ़वाल कार्यालय पौड़ी से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के 12 माध्यमिक शिक्षकों का समायोजन जनपद के ही अन्य माध्यमिक विद्यालयों में किया गया है, जिन विद्यालयों में छात्र संख्या कम थी लेकिन वहां एक विषय में एक से अधिक शिक्षक तैनात हैं। ऐसे शिक्षकों को अन्यत्र आवश्यकता वाले विद्यालयों में भेजा गया है। समायोजन के लिए शिक्षकों से विकल्प मांगे गए थे। शिक्षकों की ओर से दिए गए विकल्प के आधार पर ही समायोजन किया गया है। इस संबंध में मंडलीय अपर निदेेशक गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में स्पष्ट लिखा है कि उक्त समायोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी कार्यालय से मिले प्रस्तावों के आधार पर किए गए हैं। इनमें किसी भी त्रुटि के लिए संबंधित मुख्य शिक्षाधिकारी जिम्मेदार होंगे। जिन शिक्षकों का समायोजन किया गया है, उनमें प्रेम सिंह रावत, अखिलेश पश्चिमी, मनोरमा बिष्ट, सेवाराम, राधेश्याम, विनीता बहुगुुुणा, धमेंद्र लाल, टांसी सोमो, प्रवींद्र बिष्ट, अंजना, राकेश चंद रमोला, सुनील कुमार आदि शामिल हैं। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक नरेश शर्मा ने बताया कि उक्त शिक्षकों को 7 से 12 जुलाई के बीच नए कार्यस्थल पर तैनाती देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed