फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ADG Maharashtra Shukla visited Gangotri Dham

एडीजी महाराष्ट्र रश्मि शुक्ला ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ADG Maharashtra Shukla visited Gangotri Dham
गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना करती महाराष्ट्र पुलिस की एडीजी रश्मि शुक्ला। - फोटो : UTTER KASHI
एडीजी महाराष्ट्र रश्मि शुक्ला रविवार को गंगोत्री धाम पहुंची। यहां उन्होंने मां गंगा के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान धाम के पुरोहितों ने गंगा घाट में विशेष पूजा अर्चना कर एडीजी को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

तीर्थपुरोहित डॉ.एसपी सेमवाल ने बताया कि एडीजी महाराष्ट्र रश्मि शुक्ला रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने पुरोहित व डिमरी समुदाय के उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी के साथ गंगोत्री पहुंचीं थी। यहां गंगोत्री के पुजारियों ने धार्मिक अनुष्ठान कर उन्हें मां गंगा के दर्शन कराए। इस दौरान गंगोत्री के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत एडीजी ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच अब चारों धामों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि सभी लोगों को अभी भी कोविड-19 नियमों का गंभीरता से पालन करना होगा। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। भ्रमण के दौरान अशोक सेमवाल, प्रेम वल्लभ सेमवाल, अनुज सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed