फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Accessories of the disabled are lying in the room for two years

दो साल से कमरे में बंद पड़े हैं दिव्यागों के सहायक उपकरण

Sun, 04 Jul 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Accessories of the disabled are lying in the room for two years
यमुनाघाटी के तीन ब्लाकों के दिव्यांगजनों के लिए आए लाखों के सहायक उपकरण दो साल से आईआईटी बड़कोट के एक कमरे में धूल फांक रहे हैं। वहीं दिव्यांगजन सहायक उपकरणों की कमी के चलते परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में यमुनाघाटी के नौगांव, पुरोला व मोरी ब्लाक के दिव्यांगजनों के लिए कानपुर में सहायक उपकरण बनाने वाली एलिम्को कंपनी ने लाखों के सहायक उपकरण भेजे थे, लेकिन समाज कल्याण विभाग ने इन उपकरणों को वितरित करने की जगह आईटीआई बड़कोट के कमरे में बंद कर दिया। दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र रावत ने बताया कि शिविर के माध्यम से इनका वितरण किया जाना था, लेकिन समाज कल्याण विभाग के जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के चलते इनका वितरण नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर दिव्यांगजनों के लिए आए सहायक उपकरणों का वितरण करवाने की मांग की है। ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को जल्द उपकरणों को बांटने की मांग की है।
विज्ञापन

दिव्यांगजनों के लिए आए सहायक उपकरण नौगांव मे थोड़ा बहुत बंटवाए गए हैं। कोविड के चलते भी उपकरणों के वितरण में समस्या आई। पुरोला व मोरी ब्लाक में वितरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed