फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Aarti Bhandari first in solo singing competition

Uttarkashi News: सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में आरती भंडारी प्रथम

Sat, 01 Nov 2025 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 01 Nov 2025 05:35 PM IST
विज्ञापन
Aarti Bhandari first in solo singing competition
मंजीरा देवी विवि हिटाणू धनारी में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मंजीरा देवी विवि हिटाणू धनारी में उत्तराखंड स्थापना दिवस एवं रजत जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में आरती भंडारी प्रथम रही।
मंजीरा देवी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. भगवान नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध मिलेट्स का अधिक से अधिक उपयोग करें। इसके साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उत्तराखंड की विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाना युवाओं का दायित्व है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि चारों धाम की संस्कृति परंपरा को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

वहीं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार ने उत्तराखंड की उपलब्धियों, संघर्ष और समृद्ध संस्कारों को उजागर किया। इस मौके पर हुई सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में आरती भंडारी प्रथम, सुनाक्षी मिश्रा द्वितीय, आदेश और अभिषेक तृतीय रहे। सोलो डांस में दिव्यानी प्रथम, अंकिता द्वितीय और प्रतिक्षा तृतीय रहे। ग्रुप डांस में ज्योति प्रथम, विजयलक्ष्मी द्वितीय और सान्या तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय व्यंजन में साक्षी, अंशिका, ईशिका, विजयलक्ष्मी, अंजलि, रोशनी प्रथम, अंचल मृणालिनी, शिवांगिनी, निशा, भूमिका, स्नेहा द्वितीय स्थान, आरती नौटियाल, मानसी भंडारी, अंशिका, शिवानी भट्ट, साक्षी सेमवाल, भावना राणा, ऋषिका रावत तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर राजेश कोहली, विकास कुमार, डॉ. विवेक भट्ट, राजेश राणा, नवीन नौटियाल, डॉ. विवेक भट्ट, दुर्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed