फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A tempo traveler full of passengers fell into the ditch, killing 2 and injuring 13

यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 2 की मौत और 13 घायल

Mon, 30 May 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
A tempo traveler full of passengers fell into the ditch, killing 2 and injuring 13
गंगोत्री हाईवे पर कोपांग बैंड के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। घायलों को आईटीबीपी कोपांग व पुलिस ने सेना अस्पताल हर्षिल पहुंचाया, जहां गंभीर घायल एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गई। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से दो अन्य गंभीर घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग 10 बजे एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 15 लोग सवार थे, जो सभी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर कोपांग में तैनात आईटीबीपी और हर्षिल पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सभी को खाई से निकाला गया, जिन्हें हर्षिल स्थित सेना अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां गंभीर घायल अलका (45) पत्नी वेंकटेश निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र और कार्तिक माधवन निवासी कोयमबटूर, कर्नाटक (पत्रकार) की मौत हो गई। बाद में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया। यहां अर्नव महरोती व विशाली की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। एक घायल वेंकटेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में मृतक और घायलों में अधिकांश औरंगाबाद महाराष्ट्र निवासी हैं।
विज्ञापन

हादसे में घायल
1-उमा पाटिल पत्नी प्रणव पाटिल।
2-साक्षी शिंदे पुत्र प्रदीप शिंदे।
3-अर्चना शिंदे पत्नी प्रदीप शिंदे।
4-अजया महाजन पुत्र प्रणव पाटिल।
5-अनुप्रिया महर्षि पुत्री सनुप्रिया महर्षि।
6-सुधा पंवार पत्नी सनुप्रिया महर्षि।
7-सुभाष सिंह राणा पुत्र जटाशंकर निवासी मानपुर उत्तरकाशी।
8-औरा पुत्र डा. हेमंत।
9-रजनेश सेटी निवासी दिल्ली।
10-जितेंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून (चालक)
नौ बजे हर्षिल से चला था वाहन
कोपांग में दुर्घटनाग्रस्त होने वाला वाहन 9 बजे हर्षिल से गंगोत्री के लिए चला था। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन रात 10 बजे बाद बंद है। इसलिए हर्षिल में वाहन को रोका नहीं गया। हर्षिल के बाद पुलिस बैरियर भैरवघाटी में है, लेकिन यहां पहुंचने से पांच किमी पहले ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन नेगी ने बताया कि वाहन के यात्रियों ने गंगोत्री में एक होटल बुक किया था। होटल के कर्मचारी रात 11 बजे तक यात्रियों का इंतजार कर रहे थे। एसओ दिलमोहन ने कहा कि देर रात वाहनों के आवागमन पर सख्ती बरती जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed