फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A nine-member mountaineering team successfully scaled Satopanth Peak.

Uttarkashi News: नौ सदस्यीय पर्वतारोही दल ने किया सतोपंथ चोटी का सफल आरोहरण

Sun, 21 Jun 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 21 Jun 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
A nine-member mountaineering team successfully scaled Satopanth Peak.
भारी हिमपात के कारण चार दिन तक इंतजार करना पड़ा दल को
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद के नौ सदस्यीय पर्वतारोही दल ने बीते बृहस्पतिवार को सुबह 9.30 बजे गंगोत्री ग्लेशियर की समुद्रतल से 23,211 फीट की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ चोटी का सफल आरोहण किया। चोटी के आरोहण में दल को भारी हिमपात के कारण आधे में अभियान समाप्त करने की योजना बना ली थी। पर्वतारोही 12 जून को सबमिट कैंप से वापस कैंप वन में आ गए थे। इसके बाद इन्होंने चार दिन तक मौसम खुलने का इंतजार किया। उसके बाद 17 जून को दोबारा अभियान शुरू किया।
बीते 31 मई को पर्वतारोहियों के दल में एवरेस्ट विजेता प्रवीण राणा सहित मुनेन्द्र राणा, नवीन पंवार, नवीन गुसाईं, पवनेश राणा, रतन सिंह नेगी, आजाद सिंह राणा, सचिन लामा, चित्रेश्वरी राजपूत ने स्वच्छ और सुरक्षित हिमालय थीम के साथ अभियान की शुरूआत की। उसके बाद एक जून को गंगोत्री से संतोपंथ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

प्रवीन राणा ने बताया कि इस दौरान सात और आठ जून को भी भारी हिमपात के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते 12 जून को उनका दल सबमिट कैंप तक पहुंच चुका था लेकिन अधिक हिमपात होने के कारण उन्हें कैंप वन में लौटना पड़ा। इस दौरान उनका कई बार अभियान को समाप्त कर लौटने की योजना भी बनाई लेकिन माइनस डिग्री तापमान के बीच भी पर्वतारोहियों ने हिम्मत नहीं हारी और मौसम खुलने का इंतजार किया। उसके बाद बीते बुधवार को मौसम खुलने के साथ ही उन्होंने दोबारा अपना अभियान शुरू किया। बीते बृहस्पतिवार को उन्होंने सतोपंथ चोटी का सफल आरोहण किया। दल बीते शनिवार को गंगोत्री धाम लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed