{"_id":"47407","slug":"Uttar-Kashi-47407-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे में उफान से भवनों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे में उफान से भवनों को खतरा
Uttar Kashi
Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नौगांव। बृहस्पतिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से छमरोटा खड्ड में उफान आने से यहां कई परिवारों के घरों पर खतरा पैदा हो गया है। रास्ते क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छमरोटा गांव के प्रधान रामप्रसाद, राजेश, भगतराम का कहना है कि गदेरे में आए उफान से पास के कई आवासीय भवनों में पानी एवं मलबा घुस गया। जिससे मकानों में दरारें आने के साथ ही आसपास के खेत भी तबाह हो गए हैं। उन्होंने बताया गदेरे से हुए कटाव से संपर्क मार्ग एवं सिंचाई गूल को भी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने एसडीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए मदद की मांग की है।
विज्ञापन