{"_id":"662122f2c06a029dc70924fc","slug":"85-meter-long-double-lane-steel-girder-bridge-to-be-built-in-swarigad-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-105842-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्वारीगाड़ में बनेगा 85 मीटर लंबा डबल लेन स्टील गार्डर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्वारीगाड़ में बनेगा 85 मीटर लंबा डबल लेन स्टील गार्डर पुल
Thu, 18 Apr 2024 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार से बीआरओ को मिली अनुमति
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड़ पर पुल निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से बीआरओ को अनुमति मिल गई है। बीआरओ जल्द ही 85 मीटर लंबे स्पान के पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
2013 की आपदा में गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड के ऊपर बना पुल बह गया है। उसके बाद बीआरओ ने वहां पर आवाजाही को सुचारू करने के लिए वैलीब्रिज का निर्माण किया। निर्माण के दौरान बीआरओ के एक कैप्टन की पुल के स्टील के नीचे आने से मौत हो गई थी, जिनका वहां पर स्मारक भी बनाया गया है।
आपदा के 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी वहां पर पक्के पुल का निर्माण नहीं हो पाया। स्वारीगाड़ में पक्के पुल के निर्माण के लिए बीआरओ ने प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा, जहां से बीआरओ को पुल निर्माण की अनुमति मिल गई है। बीआरओ ने स्वारीगाड़ में 85 मीटर लंबे स्पान के डबल लेन स्टील गार्डर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बीआरओ के कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्वारीगाड़ में पुल निर्माण के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति मिल गई है। जल्द ही पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।