फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   35 hotels and homestays are operating without registration.

Uttarkashi News: बिना पंजीकरण के चल रहे हैं 35 होटल और होमस्टे

Tue, 11 Nov 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 11 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
35 hotels and homestays are operating without registration.
उत्तरकाशी में होटलों का निरीक्षण करते पर्यटन विभाग के कर्मचारी। स्रोत पर्यटन विभाग
पर्यटन विभाग की चेकिंग के दौरान आए सामने, एक माह की दी गई चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला पर्यटन विभाग की ओर से उत्तरकाशी से लेकर हर्षिल तक होटलों में पंजीकरण चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 35 होटलों और होमस्टे की ओर से पंजीकरण नहीं करवाया गया था। विभाग की ओर से सभी लोगों को जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया। साथ ही कहा कि अगर एक माह के भीतर पंजीकरण नहीं किया जाता है तो आगे चालान और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जनपद में होटलों सहित होमस्टे में पंजीकरण चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। प्रथम चरण में उत्तरकाशी से हर्षिल के बीच में यह अभियान चलाया जा रहा है। उसके बाद जिले के अन्य क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जाएगा। जोशी ने बताया कि पहले चरण के अभियान में करीब 30 प्रतिशत ऐसे होटल और होमस्टे ऐसे पाए गए हैं, जिन्होंने पंजीकरण नहीं करवाया है। इसलिए सभी लोगों को एक माह के भीतर पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर निर्धारित अवधि में पंजीकरण नहीं करवाया गया। तो उनके खिलाफ उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय (पंजीकरण) नियमावली के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कई होटल स्वामियों को मौके पर ही नोटिस दिया गया। वहीं अन्य को डाक के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा। धराली आपदा के दौरान मलबे में दबे कई होटलों और होमस्टे का पंजीकरण नहीं होने के कारण आज उनके मुआवजा संबंधी प्रक्रियाओं में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed