फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   27 postal ballot teams leave for Purola and Yamunotri

पुरोला और यमुनोत्री के लिए 27 डाक मतपत्र टीमें रवाना

Fri, 04 Feb 2022 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
27 postal ballot teams leave for Purola and Yamunotri
उत्तरकाशी से बारिश के बीच मतदेय स्थल के लिए रवाना होती डाक मतपत्र कर्मियों की टीम। - फोटो : UTTER KASHI
जिले विधानसभा चुनाव के लिए गठित डाक मतपत्र टीमों की रवानगी शुरू हो गई है। शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अजय यादव, पुलिस प्रेक्षक विक्रमजीत सिंह व डीएम मयूर दीक्षित की मौजूदगी में पुरोला और यमुनोत्री विस क्षेत्र के 99 मतदेय स्थलों के लिए 27 डाक मतपत्र टीमों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित कीर्ति इंटर कॉलेज से डाक मतपत्र टीमें मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुई, जिसमें पुरोला विस क्षेत्र के 74 मतदेय स्थलों के लिए 20 डाक मतपत्र टीमें रवाना हुई। जबकि यमुनोत्री विस क्षेत्र के 25 मतदेय स्थलों के लिए 7 डाक मतपत्र टीमें रवाना हुई। जबकि अन्य आगामी कुछ दिनों में रवाना होंगी। जो कि आवेदक दिव्यांग एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को उनके घर पर जाकर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराएगी। जिले में दिव्यांग मतदाताओं एवं 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से कुल 645 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें जनपद की विधानसभा पुरोला सीट से 212 आवेदन, यमुनोत्री से 202 एवं गंगोत्री से 231 आवेदन आए हैं। इस मौके पर एसपी प्रदीप राय, एडीएम तार्थपाल सिंह, एसडीएम सोेहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व सीएस चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed