{"_id":"61cc687d5f4cf85a6f774f83","slug":"16-thousand-will-be-vaccinated-in-uttarkashi-utter-kashi-news-drn40014792","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी में 16 हजार को लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी में 16 हजार को लगेगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से किशोर-किशोरियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 16 हजार 805 किशोर-किशोरियों को कोविड-19 का पहला टीका लगाया जाएगा।
जिले में कोविड टीकाकरण की निगरानी कर रहे एसीएमओ डा. विपुल विश्वास ने किशोर-किशोरियों के लिए शुरू होने जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 214 स्कूलों में 16805 छात्र-छात्राएं 15 से 18 आयु वर्ग के हैं। जिनके 3 जनवरी से होने वाले टीकाकरण के लिए योजना तैयार कर ली गई है। बताया कि टीकाकरण टीमें गठित कर चरणबद्ध रूप से पहला टीका लगाया जाएगा। जबकि 10 जनवरी से अग्रिम पंक्ति में कार्यरत हेल्थ वर्करों के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को बूस्टर डोज दिया जाएगा।
18 प्लस को दूसरा टीका लगाने में दूसरे नंबर
जनपद 18 प्लस को दूसरा टीका लगाने में राज्य में चमोली के बाद दूसरे नंबर पर चल रहा है। एसीएमओ डा. विश्वास ने बताया कि 18 प्लस के 2 लाख 34 हजार 892 में से 89 प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका लग चुका है। जबकि शत प्रतिशत लोगों को पहला टीका लगाया जा चुका है।