फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री-गंगोत्री के प्रमुख पड़ाव धरासू बैंड में बदहाल पड़ी हैं यात्री सुविधाएं

यमुनोत्री-गंगोत्री के प्रमुख पड़ाव धरासू बैंड में बदहाल पड़ी हैं यात्री सुविधाएं

Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री-गंगोत्री के प्रमुख पड़ाव धरासू बैंड में बदहाल पड़ी हैं यात्री सुविधाएं
चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव वाले धरासू बैंड में यात्रा व्यवस्थाओं की बदहाली प्रशासन की यात्रा तैयारियों की पोल खोल रही है। यात्रा शुरू होने में महज एक हफ्ता शेष है, लेकिन अभी तक यहां पेयजल, सार्वजनिक शौचालय आदि यात्री सुविधाएं बदहाल पड़ी हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश की ओर से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री धरासू बैंड होते हुए गुजरते हैं। इसी स्थान से यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के रास्ते अलग होते हैं। इसके चलते यात्रा सीजन में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इस पड़ाव से होकर गुजरते हैं। लंबे समय से इस स्थान पर ऑल वेदर रोड के तहत कार्य चलने से यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे बदहाल पड़े हैं। निर्माण एजेंसियों द्वारा पानी छिड़काव नहीं किए जाने से सड़कों से उठती धूल स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जल संस्थान द्वारा पेयजल सुविधा के लिए लगाई गई टंकी बिना पानी के शोपीस बनी है। धरासू बैंड व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. मनवीर विघाणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से स्थायी शौचालय नहीं बनाए जाने से हर साल दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed