फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तेज हवाओं से खरसाली गांव के कई भवनों को पहुंची क्षति

तेज हवाओं से खरसाली गांव के कई भवनों को पहुंची क्षति

Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
तेज हवाओं से खरसाली गांव के कई भवनों को पहुंची क्षति
बड़कोट। लगातार आसमान छू रहे तापमान के बीच मंगलवार देर रात को जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फ की हल्की फुहारें भी पड़ीं। जिससे गर्मी के प्रकोप से परेशान जनपद वासियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर घंटों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। यमुना घाटी के खरसाली गांव में चली तेज हवाओं से कई भवनों की छतें उड़ गई। गांव के प्यारे लाल उनियाल, कुलदीप उनियाल आदि लोगों ने बताया कि मंगलवार रात चली तेज आंधी में पंचायत भवन की टिन की छत पूरी तरह उखड़ कर पलट गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक अन्य भवनों की छतें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed