फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सुरक्षा दीवार नहीं बनने से स्नानार्थियों को उठानी पड़ रही दिक्कत

सुरक्षा दीवार नहीं बनने से स्नानार्थियों को उठानी पड़ रही दिक्कत

Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार नहीं बनने से स्नानार्थियों को उठानी पड़ रही दिक्कत
उत्तरकाशी। नेताला में गंगा घाट को जाने वाले रास्ते की सुरक्षा दीवार नहीं बनने से गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बीते साल 24 अगस्त को अतिवृष्टि से नेताला में गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्ते की सुरक्षा दीवार ढह गई थी। आपदा में सुरक्षा दीवार के साथ ही पास में बनी स्वामी रामलखन दास त्यागी की कुटिया का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पीड़ित साधु के साथ ही प्रधान जगदंबा प्रसाद ने सुरक्षा दीवार के पुनर्निर्माण की गुहार लगाई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जीपी सिलवाल ने बताया कि सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 35 लाख का आगणन शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। आजकल चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। जल्द ही दोबारा प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed