फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यात्रा के लिए पुलिस ने जिले में बनायी 10 सीजनल और 3 आपदा प्रबंधन चौकियां

यात्रा के लिए पुलिस ने जिले में बनायी 10 सीजनल और 3 आपदा प्रबंधन चौकियां

Tue, 30 Apr 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
यात्रा के लिए पुलिस ने जिले में बनायी 10 सीजनल और 3 आपदा प्रबंधन चौकियां

विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और यात्रा के सकुशल संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यमुनोत्री एवं गंगोत्री तीर्थ के साथ ही यात्रा मार्ग एवं पड़ावों पर 10 सीजनल पुलिस चौकियां और 3 आपदा प्रबंधन चौकियां स्थापित की गई हैं।
पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि इस बार यात्रा सीजन के लिए यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा रूट पर 10 सीजनल चौकियां, 3 आपदा प्रबंधन चौकियां, 11 यातायात चेकिंग प्वाइंट, 9 पर्यटन पुलिस केंद्र, हीना एवं दोबाटा बड़कोट में दो बायोमीट्रिक केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इन सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जिले को दो जोन में बांट कर यमुना वैली में पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला और गंगा वैली में उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार ने ज्ञानसू पुलिस लाइन में यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारी एवं कार्मिकों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन




एसपी ने बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धाम में सड़क किनारे चल रहे भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के कार्य को यात्रा से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बदरीनाथ मंदिर के बाहर से ही मत्था टेकने के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर, तप्त कुंड, अलकनंदा पुल, गांधी घाट, ब्रह्म कपाल सहित कई जगहों पर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बदरीनाथ के आस्था पथ, बस व टैक्सी स्टैंड के किनारे अतिक्रमण पर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी के साथ ही कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed