फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ठगी के मुख्य आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

ठगी के मुख्य आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Tue, 30 Apr 2019 09:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
ठगी के मुख्य आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
पुरोला। ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए अंकित रावत को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया है। मामले में संलिप्त उसके भाई संदीप रावत को दबोचने के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुरोला के खलाड़ी निवासी अंकित रावत व संदीप रावत ने रणजी ट्रॉफी में चयन कराने और कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी की थी। ठगी का शिकार हुए लिवाड़ी गांव के हाकम सिंह सहित देहरादून के एक अन्य व्यक्ति ने दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अंकित रावत को नौगांव से गिरफ्तार कर लिया, जबकि संदीप रावत अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने अंकित को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। मामले की विवेचना कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि अंकित को नई टिहरी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed