फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डीएम ने लिया गंगोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा

डीएम ने लिया गंगोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा

Mon, 29 Apr 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने लिया गंगोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा

विज्ञापन
उत्तरकाशी। आगामी सात मई से आरंभ हो रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को साथ लेकर गंगोत्री धाम का दौरा किया। यहां यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को स्नान घाटों की मरम्मत कर वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान जाम की स्थिति से बचने के लिए उन्होंने धाम की पार्किंग व बाजार क्षेत्र से निर्माण सामग्री आदि अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। साथ ही शौचालय, विद्युत, दूरसंचार, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को भी चाकचौबंद करने को कहा। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने धाम में चिकित्सालय खोलकर जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण, ऑक्सीजन व वार्म रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने धाम में कॉपेक्टर प्लांट लगाने के साथ ही हर कुछ दूरी पर कूड़ेदान रखने को कहा। साथ ही सभी पड़ावों एवं धाम में वृहद स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरओ को गंगोत्री हाईवे की मरम्मत कर सभी डेंजर जोन व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम करने के आदेश दिए। उन्होंने पूर्ति अधिकारी से खानपान की वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण व गुणवत्ता पर भी नजर बनाए रखने के आदेश दिए। बैठक में एसडीएम आकाश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार, अधिशासी अभियंता बीएस डोगरा, डॉ. सुजाता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed