{"_id":"5cc72922bdec22076b5ee23c","slug":"15565561312-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दो मंजिला मकान स्वाह, चार मवेशी भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दो मंजिला मकान स्वाह, चार मवेशी भी जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। हुडोली कस्बे के निकट बिणाई खड्ड में आग लगने से दो मंजिला आवासीय भवन जलकर राख हो गया। अग्निकांड में घर में रखे सारे सामान के साथ ही चार मवेशी भी जिंदा जलकर मर गए।
रविवार रात को बिणाई खड्ड स्थित प्रेमपति देवी पत्नी कस्बी लाल के दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग भड़क गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भाग कर जान तो बचा ली, लेकिन वे घर की निचली मंजिल में बंधे अपने मवेशियों और घर में रखे सामान को नहीं बचा पाए। अग्निकांड में घर के भीतर रखे सारे सामान के साथ ही एक जोड़ी बैल और दो भेड़ भी जिंदा जलकर मर गईं। हादसे की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक बीएल शाह ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।