फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   दावानल बुझाने को डीएम भी उतरे जंगल में

दावानल बुझाने को डीएम भी उतरे जंगल में

Sun, 28 Apr 2019 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
दावानल बुझाने को डीएम भी उतरे जंगल में
उत्तरकाशी। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि वन विभाग जंगलों की आग को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और आग लगने की सूचना मिलते ही इस पर नियंत्रण किया जा रहा है। शनिवार को यमुनोत्री धाम से लौट रहे डीएम डा. आशीष चौहान ने चिन्यालीसौड़ के निकट जंगल में आग लगी देखी, तो उन्होंने अपनी टीम के साथ स्वयं आग पर काबू कर वनों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया।
विज्ञापन

चीड़ बहुल होने के कारण जिले के जंगलों पर दावानल का खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे को देखते हुए वन विभाग ने फायर सीजन के लिए पूरी तैयारियां की हुई हैं। तीन माह पूर्व कंट्रोल बर्निंग कर चीड़ वनों में गिरी पत्तियों को जलाकर जंगलों को आग से बचाने के इंतजाम किए गए थे। अब गर्मी बढ़ने पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को चिन्यालीसौड़ के निकट जंगलों में अचानक आग लग गई। इस दौरान यमुनोत्री धाम से यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट रहे डीएम डा. आशीष चौहान ने मौके पर रुककर वन विभाग को तत्काल इसकी सूचना देने के साथ ही स्वयं भी जंगल में उतरकर आग पर काबू पाने में योगदान दिया। डीएम और उनके साथ चल रहे कर्मचारियों ने झाड़ियों की मदद से भारी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। रविवार को ज्ञानसू के ऊपरी हिस्से में वरुणावत पर्वत के एक हिस्से में जंगल में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed