{"_id":"5cc47eb1bdec22077654d1a4","slug":"15563814282-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता के चलते प्रभावित हुई चार धाम यात्रा की तैयारियां - ममगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आचार संहिता के चलते प्रभावित हुई चार धाम यात्रा की तैयारियां - ममगाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सर्दियों में भीषण बर्फबारी और एन यात्रा सीजन शुरू होने से पहले लोकसभा चुनाव के चलते जरूरी यात्रा व्यवस्थाएं नहीं हो पायी हैं, जिससे प्रभावित हो सकती है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम का दौरा कर चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाईं ने भी यात्रा व्यवस्थाओं की बदहाली स्वीकारी है।
पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष ममगाईं ने स्वीकारा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाएं बेहद बदहाल हैं। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर चल रहे ऑल वेदर रोड के कार्यों के चलते सड़क जगह-जगह बदहाल है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम बड़कोट को सड़कों पर चल रहे कटिंग कार्य बंद कर यहां जमा मलबा साफ कराने के निर्देश दिए हैं। गंगोत्री धाम के निरीक्षण के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें घाटों की दुर्दशा और बदहाल दूरसंचार सेवाओं के बारे में बताया। उपाध्यक्ष ममगाईं ने कहा कि वे तीर्थधामों, यात्रा मार्ग एवं पड़ावों में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार एवं शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। व्यवस्थाओं की बदहाली का ठीकरा स्थानीय प्रशासन पर फोड़ते हुए चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाईं ने कहा कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर जिला प्रशासन के साथ वार्ता जरूरी थी। इसके लिए यमुनोत्री जाने से पहले उत्तरकाशी के डीएम से कई बार दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही नहीं उठाया इस मौके पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, राजेश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।