{"_id":"5cc47eabbdec220771034046","slug":"155638142119-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम पहुंचकर डीएम ने लिया पुनर्निर्माण कार्य और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम पहुंचकर डीएम ने लिया पुनर्निर्माण कार्य और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले डीएम डा. आशीष चौहान ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य करने और कपाट खुलने से पहले कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कपाट खुलने से पूर्व कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। यमुनोत्री से लौटकर डीएम ने जानकीचट्टी में क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री संदीप राणा ने यमुनोत्री धाम में घटिया गुणवत्ता के कार्य कराने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। महावीर पंवार ने यमुनोत्री और जानकीचट्टी में घोड़ा पड़ाव की उचित व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर एसडीएम अनुराग आर्य, जिला पंचायत के एएमए कबूल चंद, मंदिर समिति के कृतेश्वर उनियाल, चैन सिंह रावत, जसपाल परमार, प्रदीप, विजय सिंह, जयेंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।