{"_id":"5cc47cd7bdec2207272c2ab2","slug":"155638095420-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक शौचालय के निर्माण पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक शौचालय के निर्माण पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। दोबाटा में बने स्मार्ट शौचालय पर खतरा मंडराने पर इसकी सुरक्षा के लिए बनाई गई लाखों की सुरक्षा दीवार भी जमीन धंसने से भर भराकर ढह गई है। ऐसे में शौचालय निर्माण पर सवाल उठने लाजमी है।
बीते साल दोबाटा में 18 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय बनाया गया था। निर्माण के कुछ माह बाद ही शौचालय के पिछले हिस्से में भूधंसाव होने से इस पर खतरा मंडराने लगा है। पालिका की ओर इस शौचालय के चारों ओर चार लाख की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया, लेकिन जमीन धंसने से सुरक्षा दीवार भरभराकर ढह गई। बड़कोट निवासी राजकुमार, प्रवीण सिंह आदि का कहना है कि जरूरी जनसुविधाओं का विस्तार करने के बजाय इस तरह सरकारी बजट का दुरुपयोग किए जाने की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। स्मार्ट शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अनुराग आर्य ने कहा कि पालिका ने सही ढंग से कार्य नहीं कराया। उन्होंने स्मार्ट शौचालय के पिछले हिस्से में कराए गए सुरक्षा कार्यों का तकनीकी टीम से परीक्षण कराकर यहां पुन: गुणवत्ता के साथ काम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी गुणवत्ता आदि की जांच करायी जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।