{"_id":"5cc47cc4bdec22072d1b797a","slug":"15563809347-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण कार्य की घटिया गुणवता पर लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण कार्य की घटिया गुणवता पर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। नगर क्षेत्र में हो रहे नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जनता ने सवाल खड़े किए हैं। आक्रोशित लोगों ने इस संबंध में शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
नगर क्षेत्र में लोनिवि द्वारा नौगांव-पुरोला व पुरोला-मोरी मोटर मार्ग के किनारे नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा नियमों को ताक पर रखकर सीधे मिट्टी के ऊपर कंक्रीट डाला जा रहा है, जबकि कंक्रीट डालने से पहले पत्थर व रोड़ी की परत बिछाई जानी है। पूर्व में भी इसी प्रकार की लापरवाही के कारण क्षेत्र की अधिकांश नालियां व सड़कें कुछ समय के भीतर क्षतिग्रस्त हो गईं। नगर के बृजमोहन, शारदा, रामप्यारी, जबर देई, रीना देवी, राजेंद्र डबराल, निर्मला देवी ने इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने मौके से ही लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य कराने को कहा।