फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तपोवन-केदारताल अभियान के लिए रवाना हुआ सीजन का पहला ट्रैकिंग दल

तपोवन-केदारताल अभियान के लिए रवाना हुआ सीजन का पहला ट्रैकिंग दल

Fri, 26 Apr 2019 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
तपोवन-केदारताल अभियान के लिए रवाना हुआ सीजन का पहला ट्रैकिंग दल
उत्तरकाशी। इस वर्ष के ट्रेकिंग सीजन का पहला अभियान दल शुक्रवार को गंगोत्री नेशनल पार्क के लिए रवाना हुआ। तपोवन व केदारताल अभियान पर निकले कनाडा और न्यूजीलैंड के पर्यटकों के इस छह सदस्यीय दल को ट्रेकिंग एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रवाना किया।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के चलते इस साल गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट तय तिथि 15 अप्रैल से ग्यारह दिन बाद खोले गए। सीजन का पहला ट्रेकिंग दल बृहस्पतिवार देर शाम गंगोत्री धाम पहुंचा, जहां से शुक्रवार सुबह ट्रेकिंग व माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने उन्हें सात दिवसीय तपोवन-केदारताल अभियान के रवाना किया। उन्होंने बताया कि गाइड महावीर सिंह व तीन अन्य सहयोगियों के साथ कनाडा के हाजेन मकॉय और न्यूजीलैंड की जेसिका देर शाम तक भोजवासा पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन शनिवार को दल के सदस्य 3795 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगा के उद्गम गोमुख होते हुए 4329 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तपोवन पहुंचेंगे। इसी दिन टीम वापस भोजवासा बेस कैंप पहुंचेगी। इसके बाद दल अगले दिन गंगोत्री धाम होते हुए 4912 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारताल के लिए रवाना होगा। दल के सभी सदस्य दो मई तक उत्तरकाशी लौटेंगे। शनिवार को जापान के पर्यटकों का चार सदस्यीय दल भी गोमुख-तपोवन अभियान के लिए निकलेगा।
विज्ञापन



बीते वर्ष गंगोत्री नेशनल पार्क में पहुंचे थे 13,405 पर्यटक
उत्तरकाशी। गंगा के उद्गम व साहसिक पर्यटन के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क में पर्यटकों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्क के रेंजर प्रताप पंवार ने बताया कि बीते वर्ष गोमुख, तपोवन, केदारताल, वासुकीताल, कालिंदी पास, नेलांग घाटी आदि स्थानों का लुत्फ उठाने के लिए 13,405 पर्यटक पहुंचे थे, जिनमें 1320 विदेशी पर्यटकों के साथ ही 224 पर्वतारोही भी शामिल थे। इस वर्ष भारी बर्फबारी के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों का प्राकृतिक सौंदर्य पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है, जिसका लुत्फ लेने के लिए अभी से पर्यटकों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है, जिसे देखते हुए इस बार बीते साल का रिकार्ड टूटने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed