{"_id":"5c9253e2bdec2214074bf54a","slug":"155309369016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलियारों के गीतों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलियारों के गीतों ने बांधा समा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित तमाम ग्रामीण इलाकों में होलियारों की टोली जगह-जगह जाकर गीत संगीत से समा बांध रही है, जबकि बाजार में रंग, पिचकारी व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं घरों में गुझिया, मिठाई, चिप्स, शरबत आदि बनाए जा रहे हैं।
इस बीच होली की पूर्व संध्या पर संवेदना समूह व स्थानीय व्यापारियों द्वारा हनुमान चौक में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें होलियारों ने ढोल व ढपली की धुन पर मोहन गिरधारी खेला होली, आयो फागुण मैना खेला होली, कैकी रंगी चदरी, धोती रंगी कैन, गोरी स्वाणी मुखणी रंगु मा रुगी गैन आदि गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। वहीं हरितिमा क्लब द्वारा आयोजित समारोह में महिलाओं ने भी पारंपरिक लोकगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। उधर, देर शाम को हनुमान चौक सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर जय प्रकाश राणा, अजय नौटियाल, प्रमोद पैन्यूली, डा. अजीत पंवार, संजय पंवार, जेपी नौटियाल, उत्तम रावत, संजय मल्होत्रा, संजीव उप्पल, मनमोहन थपलियाल, दिनेश रावत, सुधा गुप्ता आदि मौजूद रहे।