फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर कचरा डंपिंग जोन बनाने का विरोध

तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर कचरा डंपिंग जोन बनाने का विरोध

Wed, 20 Mar 2019 08:23 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में गंगोत्री हाईवे पर कचरा डंपिंग जोन बनाने का विरोध
anger - फोटो : amarujala
उत्तरकाशी। हाईकोर्ट के आदेश के पांच माह बीतने को है, लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं कर पाया है। अस्थायी व्यवस्था के तहत तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जाने का लोगों ने विरोध किया। पालिका द्वारा बुधवार को गेट लगाकर कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थायी करने की तैयारियों का लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को 27 अप्रैल तक पालिका को कचरा निस्तारण के लिए जगह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच नगर में सफाई व्यवस्था को देखते हुए पालिका ने तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में अनुपयोगी हुए गंगोत्री हाईवे को ही कूड़ा निस्तारण केंद बना डाला है। बुधवार को पालिका के कर्मचारी इस हिस्से में खड़े वाहनों को हटाकर यहां स्थायी गेट लगाने पहुंचे, तो तांबाखानी क्षेत्र की जनता ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर यहां पुलिस भी पहुंची। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक बीएल घलवान ने कहा कि मानकों के अनुसार गंगा भागीरथी के किनारे, हाईवे पर आबाद बस्ती के निकट कचरा डंपिंग जोन नहीं बनाया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों में सोहन लाल, गजेंद्र अरोड़ा, रजनी बिजल्वाण, राजेश कुमार, नरेंद्र अरोड़ा आदि शामिल शामिल थे। वहीं, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल का कहना है कि हाईकोर्ट ने प्रशासन को 27 अप्रैल तक कचरा निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। तब तक नगर का कूड़ा तांबाखानी सुरंग के बाहरी हिस्से में जमा कर निस्तारित किया जा रहा है। आजकल वरुणावत शीर्ष पर चल रहे ट्रीटमेंट कार्य से पत्थर गिरने के कारण नीचे से गुजरने वालों की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed