{"_id":"5c911602bdec2214262c52ac","slug":"155301231317-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगानुपात सुधारने के लिए डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगानुपात सुधारने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद में लिंगानुपात की स्थिति सुधारने को लेकर सोमवार को जिला सभागार में बैठक हुई, जिसमें डीएम डा. आशीष चौहान ने गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में निरंतर बढ़ोत्तरी होने के बावजूद लिंगानुपात व मृत्यु दर में कमी नहीं आ रही है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है।
डीएम ने ब्लॉक क्षेत्र के चिकित्साधिकारियों के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी व उप चिकित्साधिकारी को सभी कार्यों की मॉनीटिरिंग करने को कहा। साथ ही समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. डीपी जोशी, सीएमएस डा. बीएस रावत, डिप्टी सीएमओ डा. सीएस रावत, डा. सुजाता सिंह आदि मौजूद रहे।