{"_id":"5c9115ebbdec2213e30545c6","slug":"15530122919282-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"282 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
282 ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग की ओर से डुंडा गांव में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 282 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के पब्लिक हेल्थ आउटरीच एक्टिविटी प्रोग्राम के तहत डुंडा गांव में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेंद्र दत्त शाह ने किया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. रमाशंकर बलूनी ने भी ग्रामीणों को विभिन्न रोगों के लक्षण, कारण, इनसे बचने के उपाय एवं उपचार के बारे में बताया। शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. रतनमणि भट्ट, डा. बसंती नेगी ने 282 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। फार्मासिस्ट अमित सोनी ने ग्रामीणों को दवाएं वितरित कीं। शिविर में प्रधान रुकमा देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पदमदत्त जोशी, लोकेश्वर रेखला, मनमोहन, शोभना देवी, महेंद्र सिंह नेगी, उम्मेद बिष्ट आदि मौजूद रहे।