फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में फिर बर्फबारी

बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में फिर बर्फबारी

Sun, 17 Mar 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में फिर बर्फबारी
गोपेश्वर/उत्तरकाशी। चमोली जिले में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे मौसम में ठंडक लौट आई है। उधर, उत्तरकाशी जिले में भी गंगोत्री-यमुनोत्री बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

चमोली जिले में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे ठंड लौट आई है। मौसम में आए परिवर्तन से काश्तकारों में मायूसी है। काश्तकार कमल सिंह और चैत सिंह का कहना है कि धूप खिलने से धान की बुआई होने लगी थी, लेकिन अब फिर मौसम खराब होने से मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, उत्तरकाशी में सुबह चटक धूप के साथ शुरू हुए रविवार को दिनभर खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार बना रहा। जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में दिन के समय तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से गर्मी का अहसास बढ़ गया था। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और शाम करीब पांच बजे से जिले की निचली घाटियों में बादलों की गरज एवं तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय एवं आसपास के इलाके में ओले गिरे हैं। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समाचार लिखे जाने तक भी रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed