{"_id":"5c8e7b50bdec22144d7e09a3","slug":"15528416419559-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"559 मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
559 मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत रविवार को पीजी कालेज ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सहित 559 मतदान अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने सभी मतदान अधिकारियों को गंभीरता व पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावों में पहली बार वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए सभी अधिकारी गहनता के साथ वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण लें। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को मतदान स्थल तक सुरक्षित ले जाने के साथ ही मतदेय स्थल में ही अनिवार्य रूप से रात्रि विश्राम करने को कहा। उन्होंने मतदान के दौरान प्रत्येक दो घंटे में सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान की जानकारी देने को कहा। साथ ही मतदेय स्थल के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाने के भी निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण आरसी आर्य, नोडल अधिकारी ईवीएम आरएस रावत, मास्टर ट्रेनर डीडी रतूड़ी, नोडल अधिकारी कार्मिक संजय सिंह, जितेंद्र सक्सेना, अभिनव नौटियाल, सुमन कुमार आदि मौजूद रहे।