फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पौड़ी की टीम ने बनी चैंपियन

पौड़ी की टीम ने बनी चैंपियन

Sat, 16 Mar 2019 09:42 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी की टीम ने बनी चैंपियन
sports - फोटो : amarujala

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने उत्तरकाशी को 1-0 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन पर मुख्य अतिथि सीडीओ ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
बीते 13 मार्च से मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से पहुंची 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। लीग आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनायी। शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पौड़ी ने प्रियंका के एक गोल की मदद से कोटद्वार को 1-0 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी, जबकि सडन डेथ तक पहुंचे दूसरे सेमीफाइनल में उत्तरकाशी ने पिथौरागढ़ को 3-2 से हराया। सडन डेथ में उत्तरकाशी की ओर से सागरिका, मनीषा एवं पायल नेगी, पिथौरागढ़ की ओर से भगवती चौहान एवं ज्योति ने गोल किए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पौड़ी और उत्तरकाशी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल करने में विफल रहीं। दूसरे हाफ के सातवें मिनट में पौड़ी की ओर से नीतिका ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के अंतिम क्षणों तक उत्तरकाशी की टीम ने गोल के कई बेहतरीन प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो पायी। आखिर में 1-0 के अंतर से जीत दर्ज कर पौड़ी ने विजेता का खिताब जीता। समापन पर मुख्य अतिथि सीडीओ प्रशांत आर्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं निधि बिंजोला, शिवरतन रावत, प्रदीप नेगी, अखिलेश मंडल, राहुल नेगी, प्रशांत नौटियाल, कृष्णा रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed