फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ओजरी-डबरकोट में चार घंटे दलदल में फंसी रही बस

ओजरी-डबरकोट में चार घंटे दलदल में फंसी रही बस

Fri, 15 Mar 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ओजरी-डबरकोट में चार घंटे दलदल में फंसी रही बस

विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे व चार धाम यात्रा के लिए सालों से नासूर बना ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश के कारण सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा मलबा व कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे शुक्रवार को एक बस घंटों यहां दलदल में फंसी रही, जिसे सवारियों ने धक्का मारकर बमुश्किल बाहर निकाला। इस बीच स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से यात्रा शुरू होने से पहले समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार देर शाम हुई बारिश के कारण ओजरी-डबरकोट में जगह-जगह भूस्खलन हुआ था, जिससे सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा कीचड़ में तब्दील हो गया। इस बीच शुक्रवार सुबह सात बजे जानकीचट्टी से एक बस देहरादून के लिए रवाना हुई, लेकिन ओजरी-डबरकोट पहुंचते ही बस दलदल में धंसकर फंस गई। सभी यात्री करीब चार घंटे तक इसी स्थान पर फंसे रहे। इसके बाद सवारियों ने धक्का लगाकर बमुश्किल बस को कीचड़ से बाहर निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के महावीर पंवार, कुलदीप उनियाल, भगत सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2017 में ओजरी-डबरकोट क्षेत्र में स्लाइड जोन विकसित हुआ था, जहां आए दिन मलबा गिरने के कारण यमुनोत्री हाईवे का करीब 300 मीटर हिस्सा पूरी तरह कीचड़ व मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। मानसून सीजन में भारी भूस्खलन होने के दौरान बड़कोट व जानकीचट्टी के बीच कई-कई दिनों तक यातायात ठप रहता है, जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों व गीठपट्टी के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से यात्रा सीजन शुरू होने से पूर्व इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed