{"_id":"5c8bd889bdec2214023348e3","slug":"155266889917-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत प्रथम चरण में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान व ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. आशीष चौहान ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए।
शुक्रवार को पीजी कालेज ऑडिटोरियम में प्रथम चरण का मतदान प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या त्रुटि क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने, मतदान आरंभ होने, हर दो घंटे में हुए मतदान की सूचना अनिवार्य रूप से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को देने के निर्देश दिए। पोलिंग बूथ के सौ मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार सामग्री नहीं लगने दी जाएगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी आरसी आर्य, आरएस रावत, मास्टर ट्रेनर डीडी रतूड़ी, उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम देवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।