फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार व पिथौरागढ़ सेमीफाइनल में

उतरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार व पिथौरागढ़ सेमीफाइनल में

Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार व पिथौरागढ़ सेमीफाइनल में

विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रही राज्यस्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। लीग मैचों में अपने ग्रुपों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्तरकाशी, पौड़ी, कोटद्वार और पिथौरागढ़ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
बीते बुधवार से मनेरा स्टेडियम में राज्यस्तरीय ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता चल रही है। इसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से पहुंची दस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। लीग आधार पर खेली गई प्रतियोगिता में दो ग्रुप बनाकर ‘ए’ ग्रुप में पौड़ी, रामनगर, पिथौरागढ़, देहरादून एवं चंपावत व ‘बी’ ग्रुप में उत्तरकाशी, कोटद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर को शामिल किया गया। प्रत्येक ग्रुप में सभी टीमों ने एक दूसरे के साथ मुकाबला किया। इसमें दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

जिला उपक्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने बताया कि अपने ग्रुप में सभी चारों लीग मैच जीत कर उत्तरकाशी और पौड़ी टीम शीर्ष पर रहीं, जबकि तीन-तीन मैच जीतकर पिथौरागढ़ और कोटद्वार की टीमें दूसरे स्थान पर रहीं। अभी तक हुए मैचों में इन टीमों की ओर से भगवती चौहान, अदिति परमार, मनीषा, दीपिका एवं प्रियंका रावत ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि शनिवार को पौड़ी, कोटद्वार, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसमें विजेता टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन में उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, शिवरतन रावत, सुनील कुमार, तनवीर अहमद, प्रशांत पंत, अखिलेश मंडल, राहुल नेगी, प्रशांत नौटियाल आदि ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed