फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   महिला पुलिस कर्मी नहीं कर पाए हथियारों का प्रदर्शन

महिला पुलिस कर्मी नहीं कर पाए हथियारों का प्रदर्शन

Fri, 15 Mar 2019 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी नहीं कर पाए हथियारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के दौरे पर आए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज अजय रौतेला ने शुक्रवार को पुलिस परेड के साथ ही ज्ञानसू पुलिस लाइन एवं थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को हथियार संचालन का प्रदर्शन करने को कहा, तो अधिकांश कर्मी इसमें असफल रही। इस पर आईजी ने नाराजगी जताते हुए विधिवत प्रशिक्षण व अभ्यास करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को आईजी रौतेला ने पुलिस लाइन ज्ञानसू में मैस, परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम आदि शाखाओं का निरीक्षण कर यहां दस्तावेजों में पायी गई कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद आईजी ने थाने का निरीक्षण किया। यहां थाना परिसर में खड़ी सीज गाड़ियां देख उन्होंने शीघ्र इनकी नीलामी कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान हथियारों का निरीक्षण करते हुए जब उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को हथियार संचालन का प्रदर्शन करने को कहा, तो अधिकांश इसमें नाकाम रहीं। इस पर नाराजगी जताते हुए आईजी ने विधिवत प्रशिक्षण एवं अभ्यास के निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना परिसर में पत्रकार वार्ता में आईजी ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गई हैं। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को लोकसभा चुनाव के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने व आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बीते सालों में आई आपदा के दौरान धरासू थाना खतरे की जद में आ गया है। थाने का निर्माण करने के लिए जगह तलाशी जा रही है। जल्द ही सुरक्षित स्थान पर धरासू थाने का नवनिर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी पंकज भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक कमल सिंह पंवार एवं श्रीधर बडोला, आरआई हीरालाल बिजल्वाण, एलआईयू के प्रभारी प्रवीण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed