फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उद्घाटन मैच में उतरकाशी ने बागेश्वर को हराया

उद्घाटन मैच में उतरकाशी ने बागेश्वर को हराया

Wed, 13 Mar 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में उतरकाशी ने बागेश्वर को हराया
उत्तरकाशी। खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय महिला ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मनेरा स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रदेशभर से आई टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। उद्घाटन मैच में बागेश्वर को पराजित कर उत्तरकाशी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को मनेरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम डा. आशीष चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में करियर की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को हार-जीत की परवाह किए बगैर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को कहा। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने भी सभी खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उप क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से कुल 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच उत्तरकाशी और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें मनीषा के दो और दीपिका बहुगुणा के एक गोल की मदद से उत्तरकाशी ने बागेश्वर को 3-0 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में पौड़ी ने रामनगर की टीम को 2-1 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता के शेष मैच आने वाले दिनों में खेले जाएंगे। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चौहान ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर शतप्रतिशत मतदान की अपील की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी आकाश जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, वीरेंद्र पुरी, सुनील कुमार, तनवीर अहमद, प्रशांत पंत, अखिलेश मंडल, राहुल नेगी, प्रशांत नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed