{"_id":"5c87da81bdec2213fd298b40","slug":"155240726019-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिजली कनेक्शन के भेज दिया वसूली का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिजली कनेक्शन के भेज दिया वसूली का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरोला। कोटगांव निवासी रामचंद्र सिंह ने कभी बिजली का कनेक्शन नहीं लिया, इसके बावजूद ऊर्जा निगम ने उस पर बिजली के बिल का 23 हजार रुपये बकाया बताकर वसूली का नोटिस भेज दिया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मोरी के पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव सिंह राणा ने एसडीएम को बताया कि ऊर्जा निगम ने कोटगांव निवासी रामचंद्र सिंह को बिजली के बकाया बिल का 23,074 रुपये वसूली का नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि गरीब परिवार के रामचंद्र सिंह ने बिजली का उपभोग तो दूर कभी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी नहीं किया। बिना बिजली के अब वसूली का नोटिस मिलने से वह परेशान है। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। बिजली कनेक्शन के वसूली का नोटिस भेजे जाने पर हैरानी जताते हुए एसडीएम ने मामले की पड़ताल कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।