फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   हेल्पलाइन से जानें अपना पोलिंग बूथ और मतदाता सूची में क्रमांक

हेल्पलाइन से जानें अपना पोलिंग बूथ और मतदाता सूची में क्रमांक

Tue, 12 Mar 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन से जानें अपना पोलिंग बूथ और मतदाता सूची में क्रमांक

विज्ञापन
पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से आचार संहिता को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई, लेकिन तीन बार बैठक का स्थल बदले जाने से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भटकते रहे।
जिला निर्वाचन विभाग की ओर से संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में बैठक बुलाई गई, लेकिन भाजपा व कांग्रेस के प्रतिनिधि ही पहुंचे। इसका कारण था कि निर्वाचन विभाग ने प्रेक्षागृह से पहले राजनीतिक प्रतिनिधियों को विकास भवन सभागार, उसके बाद जिला पंचायत सभागार में बुलाया, लेकिन बैठक अंत में आपदा परिचालन केंद्र के सभागार में हुई। भाजपा के सह मीडिया सलाहकार ओपी जुगरान, कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभाग को आगे से इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखना होगा। उक्रांद के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कहा कि जिला निर्वाचन विभाग की ओर से बैठक को लेकर दल के किसी भी प्रतिनिधि या पदाधिकारी को सूचना नहीं दी गई। नोडल अधिकारी डा. रतन कुमार ने कहा कि विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को समय पर सूचना दे दी थी। एआरओ योगेश सिंह ने आयोग के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस राहत हुसैन, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी रेखा भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेंद्र सिंह रावत, गोदांबरी रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया । अभियान के तहत लोगों ने हस्ताक्षर कर मतदान के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को विकास भवन परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी एमएम खान, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हेल्पलाइन से जाने अपना पोलिंग बूथ
उत्तरकाशी। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को पोलिंग बूथ और सूची में अपना नाम ढूंढने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर फोन कर मतदाता अपने पोलिंग बूथ और मतदाता सूची में अपना क्रमांक पता कर सकते हैं। साथ ही इस नंबर पर निर्वाचन संबंधी समस्या एवं शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में यह नंबर स्थापित किया गया है। मतदान वाले दिन उन्हें पोलिंग बूथ के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के एजेंटों के पास मतदाता सूची में अपने नाम ढूंढने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। पूर्व में पोलिंग बूथ का पता नहीं होने से कई मतदाताओं को बगैर मतदान किए लौटना पड़ता था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में यह नंबर स्थापित किया गया है।

मीडिया से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील
गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित समाचार में किसी राजनैतिक दल व उम्मीदवार को समर्थन करने, परोक्ष व अपरोक्ष रूप से लाभ पहुंचाने वाले समाचार प्रकाशित न किए जाएं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान व स्वयं सेवक महेंद्र कुमार की आवाज में ‘वोट दो-वोट दो’ ऑडियो गाने का विमोचन किया।
नरेंद्रनगर (टिहरी)। एसडीएम युक्ता मिश्र ने विभिन्न राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सामान्य लोकसभा निर्वाचन में चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन में मतदाता बनने का अंतिम अवसर 15 मार्च तक है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह पुंडीर, कांग्रेस से दुर्गा राणा, वाचस्पति रयाल, राजेंद्र सिंह सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।

अगस्त्यमुनि। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत ब्लाक मुख्यालय सहित सिल्ली, जवाहरनगर, बेडूबगड, सौड़ी, चंद्रापुरी में जन जागरूकता अभियान चलाया। स्वीप के केके पांडे और विनोद भट्ट ने मतदान की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed