{"_id":"5c87da74bdec2214031bb4d1","slug":"155240724812-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई हिमालयन हर्डल रेस में साधना व पंकज ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई हिमालयन हर्डल रेस में साधना व पंकज ने मारी बाजी
विज्ञापन
Hurdle race
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को जिला पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में पहली बार हाई हिमालयन हर्डल रेस का आयोजन किया गया। झाला गांव के निकट आयोजित रोमांचक प्रतियोगिता में 73 युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें साधना रावत व पंकज पंवार ने क्रमश: बालिका एवं बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
करीब एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण के बाद झाला गांव के निकट आयोजित हाई हिमालयन हर्डल रेस का मंगलवार को आईटीबीपी 12वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी डीपीएस रावत ने शुभारंभ किया, जिसके बाद ओपन बालक व बालिका वर्ग में शामिल प्रतिभागियों ने नदी, पहाड़ व बर्फ के बीच बने 3 किमी लंबे ट्रैक को पार किया। इस दौरान प्रतिभागियों का दमखम परखने के लिए जगह-जगह पाइप क्रॉस, टायर जंप, मंकी क्रॉल आदि 23 हर्डल (बाधाएं) भी लगाए गए थे, जिन्हें सबसे पहले पार करते हुए साधना रावत व पंकज पंवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिव्या राणा व रजनी रावत, बालक वर्ग में कुलदीप मखलोगा व कृष्णा चंद क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं की शारीरिक व मानसिक क्षमता का विकास होता है। साथ ही उन्हें साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार करने का अनुभव भी मिला है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, ग्राम प्रधान बिशन सिंह, अनिल सकलानी, दीपक मार्तोलिया, रेखा अग्निहोत्री, मंजू पंवार, आशीष कुमार, मनीष चौहान, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।