{"_id":"5c87da71bdec221464536792","slug":"155240724412-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के साये में छात्रसंघ समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के साये में छात्रसंघ समारोह का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ समारोह का सोमवार देर शाम को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। हालांकि आदर्श आचार संहिता लगने के कारण समारोह की चमक फीकी पड़ गई।
दो दिवसीय समारोह की अनुमति में ही छात्र नेताओं का पहला दिन गुजर गया, जिससे देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोक गायक महेंद्र सिंह चौहान ने भी अपनी टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी। समारोह में यमुनोत्री विधायक केदार रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन आचार संहिता के कारण वह महाविद्यालय के लिए कोई घोषणा नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने सभी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्र व समाज हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एके तिवारी, अभिभावक संघ की अध्यक्ष गौरा देवी, दीपक सिंह, मुकेश टम्टा, कल्याण चौहान, आशीष पंवार, कृष्णा राणा आदि मौजूद रहे।